अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लापता है... NDRF, SDRF के साथ-साथ ITBP के जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं

 अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लापता है... NDRF, SDRF के साथ-साथ ITBP के जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं




जम्मू कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा के पास अचानक आई मूसलाधार बारिश के चलते मलबे के तेज बहाव में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 48 लोग घायल हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आई। इस आपदा में अभी भी 35 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पता चला है कि गुफा के पास दो घंटे के भीतर ही करीब 31 एमएम वर्षा दर्ज की गई और साथ ही पत्थर और भारी मात्रा में मलबा ऊपर से नीचे आ गया। 



सैलाब में करीब 30 कैम्प और तीन लंगर तबाह हो गए। हादसे को लेकर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें अमरनाथ गुफा के सामने एक पहाड़ी से अचानक सैलाब बहता नज़र आता है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान इस खौफनाक मंजर की प्रत्यक्षदर्शियों ने जुबानी कहानी सुनाई है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक तेज धमाके के साथ बारिश के साथ ऐसा सैलाब आया कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। 


सभी सन्न रह गए। जब संभले तो हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा था। सैलाब में लोग बहे जा रहे थे। उनके सामान और टेंट सब बह रहे थे। 10 मिनट के बाद ही हमें आठ लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली। यूपी के हरदोई निवासी श्रद्धालु ने बताया कि उनकी टीम के सभी लोग सुरक्षित हैं। इस बार बिजली का तराई और बारिश का सैलाब समझने का मौका नहीं लगा। क्या हुआ क्या नहीं अपना देखा तो बस बारिश में पानी ही पानी नजर आ रहा था। और पानी में बैठा लोगों की रोटी बह रही थी। टेंट बह रहा था। लोग भी बह रहे थे। 



दो 4 से 8 का झुंड तो 10 मिनट के बाद ही पता चल ही दिया। लोगों। डेढ़ साल से हम लोग लोग यात्रा पर थे और सभी लोग अब लोग सुरक्षित हैं। भोले की कृपा से हम लोग यहां तक सभी लोग प्रॉब्लम तो होती ही है, लेकिन फेस करना भी पड़ता है। बाकी तो क्या फल सत्य कंडारा की टीम ने बच्चन और जया के सौजन्य से सभी ने सपोर्ट किया कि आपने अमरनाथ श्राइन बोर्ड की कई साड़ियां गाड़ियां कंटिन्यू राउंड करिए जो कि जितने भी श्रद्धालु हैं, उनको फ्री या स्काउट जिसको जहां जाना होता है। 


बालटाल और पहलगाम उसको वैसे कब तक की छोड़िए हम सभी लोगों को छोड़ा आपके लिए आपका कोई जाति क्या बता दें? जम्मू कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अगले आदेश तक यात्रा पर रोक लगा दी है। सेना पुलिस, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों के साथ बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा। बालटाल और पहलगाम के नुनवन के तरफ से पवित्र गुफा की तरफ आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी निकटवर्ती शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

এই পোস্টটি পরিচিতদের সাথে শেয়ার করুন

পূর্বের পোস্ট দেখুন পরবর্তী পোস্ট দেখুন
এই পোস্টে এখনো কেউ মন্তব্য করে নি
মন্তব্য করতে এখানে ক্লিক করুন

আজকের আইটির নীতিমালা মেনে কমেন্ট করুন। প্রতিটি কমেন্ট রিভিউ করা হয়।

comment url