Mulayam Yadav Last Rites Live: समाजवाद के 'पहलवान' को अंतिम विदाई, कन्‍नौज से मंगवाए गए फूल, पहली पत्‍नी के स्‍मारक के पास होगा अंतिम संस्‍कार

 Mulayam Yadav Last Rites Live: समाजवाद के 'पहलवान' को अंतिम विदाई, कन्‍नौज से मंगवाए गए फूल, पहली पत्‍नी के स्‍मारक के पास होगा अंतिम संस्‍कार





उनकी पत्नी मालती के मेमोरियल के करीब ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रद्धांजलि के लिए कन्नौज से उनके लिए फूल लाए गए हैं। ये तस्वीरें आप देख सकते। नेता जी को नमन देने के लिए बड़ी बड़ी हस्तियां और वीआईपी लोग आ रहे हैं। सपा के संरक्षक कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव का आज मंगलवार को सैफई में अंतिम संस्कार होने जा रहा है। नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए तकरीबन 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। उनकी पार्थिव देह को आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड में लाया गया है। 


जहां दोपहर 03:00 बजे तक आम लोग इनके दर्शन कर सकेंगे और इसके बाद नेता जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बारिश के बीच भी रातों रात एक एलिवेटेड प्लेटफॉर्म बनाया गया। उनकी पत्नी के मेमोरियल के करीब ये कुछ तस्वीरें आप देख सकते हैं। मुलायम के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में बारिश के बीच ही रात को 50 मजदूर रात भर काम करते रहे और मशीनों ने लगातार काम किया और उसके बाद मुलायम की पत्नी मालती देवी के मेमोरियल की करीब तीन फीट ऊंचाई प्लेट बनाए गए 10,000 पौधे लगाए गए। इसमें। आपको बता दें उनकी पहली पत्नी मालती देवी की मृत्यु दो हज़ार 3 में योगी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। 


कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इत्र नगरी से लकड़ियों और फूलों की खेप लेकर सपा नेता से फाइबर पहुंच गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में कुछ बड़े केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, चंद्रबाबू अशोक गहलोत, सूबे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जेडीयू के नेता केसी त्यागी और उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। मुलायम जी के घर से मेला ग्राउंड की दूरी करीब 500 मीटर है, लेकिन वहां पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया क्योंकि श्रद्धालु इतने ज्यादा थे कि वो तस्वीरें आप देख सकते हैं।


 किस तरह से लोगबाग उनकी अंतिम यात्रा में उनके अंतिम दर्शन पाने के लिए बेचैन हैं। उत्सुक नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए शाम से ही लोगबाग उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचने लगे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देर रात करीब 5000 लोग उनके घर के बाहर थे। लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, नेताजी का नाम रहेगा के नारे भी लगाए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार शाम सैफई पहुंचे और वहां नेता जी को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। नेता जी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ में कई बार धक्कामुक्की जैसी स्थिति भी बन गई। आपको पता हो कल ही गुरुग्राम में सोमवार को सुबह सवा 08:00 बजे के समय मेदांता अस्पताल में नेता जी का निधन हो गया था। वहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 


82 साल के उम्र में मुलायम सिंह करीब पिछले दो साल से ब्लडप्रेशर और यूरीन इन्फेक्शन जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। लगभग दो साल से वो बीमार चल रहे थे। अखिलेश यादव कल ही उनके निधन की खबर के तुरंत बाद मेदांता अस्पताल पहुंचे और वहां सोमवार को पिता मुलायम जी को अंतिम परिणाम भी किया। ये फोटो देख भी आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला की है। सोमवार देर रात दोनों ने मुलायम को श्रद्धांजलि दी। नेताजी का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था और उनका निधन 10 अक्टूबर 2 हज़ार 22 को हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके निधन के समय गुजरात के भरूच में एक जनसभा कर रहे थे। तभी वहां उन्होंने सबसे पहले मुलायम सिंह यादव को याद किया और कहा कि मुलायम जी का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।


 मेरा मुलायम जी के साथ विशेष प्रकार का नाता रहा है। हम दोनों मुख्यमंत्री के तौर पर मिला करते थे और इस तरह से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेताजी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की। आपको बता दें मुलायम सिंह यादव ना सिर्फ एक सफल राजनेता रह चुके हैं बल्कि दोस्तो, आपने जिंदगी में एक पहलवान और एक शिक्षक भी रह चुके हैं। हम सबके लिए प्रार्थना है। मुलायम यादव जी को शीश और उनकी आत्मा में शांति प्रदान करे। देश के लिए उनका नाम हमेशा हमेशा के लिए अमर हो चुका है। उनके जो कर्तव्य हमारे देश के प्रति रहे उन्होंने जो अपनी राजनीति के जरिए देश के लिए जो इतने कुछ काम किए हैं, उनके लिए हमेशा हमेशा के लिए उनको याद किया जाएगा।


এই পোস্টটি পরিচিতদের সাথে শেয়ার করুন

পূর্বের পোস্ট দেখুন পরবর্তী পোস্ট দেখুন
এই পোস্টে এখনো কেউ মন্তব্য করে নি
মন্তব্য করতে এখানে ক্লিক করুন

আজকের আইটির নীতিমালা মেনে কমেন্ট করুন। প্রতিটি কমেন্ট রিভিউ করা হয়।

comment url