Today GAS Cylinder Price in India Hindi रसोई गैस की कीमतों में इजाफा

 Today GAS Cylinder Price in India Hindi रसोई गैस की कीमतों में इजाफा



आम जनता को महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जहां एक तरफ सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने खाने का स्वाद बिगाड़ रखा है तो वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस की कीमतों से भी किचन का बजट बिगड़ गया है। कमर्शियल सिलेंडर के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। इस इजाफे के बाद जनता पूछ रही है कि महंगाई से हाहाकार अब क्या करे सरकार। वही विपक्ष भी केंद्र को कह रहा है। देश में जनता को महंगाई के झटके पर झटके लग रहे हैं। 


पहले एकदम से आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ा दिया तो वहीं आज से रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया गया। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी कर दी है। अब घरेलू गैस की कीमत ₹999.50 प्रति सिलेंडर होगी। इससे पहले मार्च 2 हज़ार 22 में घरेलू सिलेंडर के दाम में ₹50 की वृद्धि की गई थी। वहीं इसी महीने की एक तारीख को तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में ₹102.50 की बढ़ोतरी की थी। ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों पर बढ़ाए गए थे। दाम में बढ़ोतरी के बाद नीले रंग के सिलेंडरों की नई कीमत दिल्ली में अब दो हज़ार ₹355.50 है। वही पांच किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी ₹655 एक महीने पहले 1 अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ढाई ₹100 की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले 1 मार्च को 19 किलोग्राम के कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹105 बढ़ी थी, जबकि 22 मार्च को ₹9 की बढ़ोतरी हुई थी। इन्हीं बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेर रहा है।


 कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी सरकार  ने रसोई गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीब और मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी मालामाल जनता बेहाल। भाजपा राज में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर ढाई गुना हो चुका है। रसोई गैस, मध्यम और गरीब की पहुंच से बाहर हो चुकी है। मई 2 हज़ार 14 ₹414 आज ₹999.50 बढ़ोतरी ₹586 पाँच।


 हमारी मांग है कि सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों को दो हज़ार 14 के स्तर पर लाया जाए। मोदी सरकार ने गैस सब्सिडी को खत्म करके गरीबों व मध्यम वर्ग पर कुठाराघात किया है। अब जब देश में महंगाई से हाहाकार होगा तो विपक्ष तो सरकार को घेरेगा ही, लेकिन सवाल आम जनता की परेशानी का है कि आखिर कब मिलेगी महंगाई से मुक्ति दिलाएगी रिपोर्ट।

এই পোস্টটি পরিচিতদের সাথে শেয়ার করুন

পূর্বের পোস্ট দেখুন পরবর্তী পোস্ট দেখুন
এই পোস্টে এখনো কেউ মন্তব্য করে নি
মন্তব্য করতে এখানে ক্লিক করুন

আজকের আইটির নীতিমালা মেনে কমেন্ট করুন। প্রতিটি কমেন্ট রিভিউ করা হয়।

comment url