India New Rashtrapati Murmu: जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी को फोन कर मदद मांगी है। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में समझिए।

 India New Rashtrapati Murmu: जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी को फोन कर मदद मांगी है। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में समझिए।




एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया है। हालांकि उनके जीतने की उम्मीद इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यूपीए ने उनके सामने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार उतारा है। जाहिर है मुर्मू हर तरह से यशवंत सिन्हा पर भारी पड़ते नजर आ रही हैं। आलम यह है कि अब तो विपक्ष ने भी कहना शुरू कर दिया है कि मुर्मू का जीतना तय है। दरअसल मुर्मू के साथ बहुत सारे पात्रो जुड़े हैं जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही है और सबसे बड़ा पात्र तो यही है कि वो एक आदिवासी महिला नेता हैं। 


अब जब मुर्मू राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन कर चुकी हैं तो ऐसे में बीजेपी विपक्ष से भी समर्थन मांग रही है। इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एचडी देवगौड़ा से बात की है और उनसे समर्थन मांगा है। खबरों की मानें तो एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भी खुद शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और राकंपा यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से फोन पर बात की और उनका समर्थन करने की अपील की। 


बताया जा रहा है कि सोनिया, शरद पवार और ममता बनर्जी तीनों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुर्मू ने तीनों से समर्थन उस वक्त मांगा जब वो नामांकन दाखिल करने के लिए निकलने वाली थी। आपको बताते चलें हाल ही में द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे। पीएम मोदी के साथ साथ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत कई राज्यों  के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।


 बीजेपी नेताओं के साथ साथ वाईएसआर कांग्रेस के बी साई रेड्डी, ओडिशा के बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता पात्रा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। अगर मुर्मू ये चुनाव जीतती हैं तो ऐसा करने वाली पहली महिला भी नहीं होगी बल्कि दूसरी महिला राष्ट्रपति भी होंगी। 28 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जाएगा, जबकि 24 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। हैदराबाद। आपको क्या लगता है कौन इस बार राष्ट्रपति बनने के लिए सबसे मजबूत दावेदार है।

এই পোস্টটি পরিচিতদের সাথে শেয়ার করুন

পূর্বের পোস্ট দেখুন পরবর্তী পোস্ট দেখুন
এই পোস্টে এখনো কেউ মন্তব্য করে নি
মন্তব্য করতে এখানে ক্লিক করুন

আজকের আইটির নীতিমালা মেনে কমেন্ট করুন। প্রতিটি কমেন্ট রিভিউ করা হয়।

comment url